अंडाशय में गाँठ क्यों बनती है ? ( Ovarian Cyst )
सिस्ट एक बंद थैली जैसी संरचना होती है। यह आसपास के टिश्यू से एक झिल्ली द्वारा विभाजित होता है। यह एक ब्लिस्टर (छाला य़ा फफोला) के समान तरल पदार्थ की एक असामान्य संरचना होती है। इसमें तरल, गैसीय या अर्ध-ठोस पदार्थ होते हैं। सिस्ट के बाहरी या कैप्सुलर हिस्से को सिस्ट वॉल कहते हैं। यह फोड़े से अलग है क्योंकि इसमें मवाद नहीं भरा होता है। अंडाशय के अधिकांश सिस्ट आकर में छोटे और हानिरहित होते हैं। वे प्रजनन वर्षों के दौरान सबसे अधिक बार होते हैं, लेकिन वे किसी भी उम्र में हो सकते हैं। ओवेरियन सिस्ट के कोई संकेत या लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन अंडाशय में गांठ कभी-कभी दर्द और रक्तस्राव का कारण बन सकते हैं। यदि सिस्ट का व्यास 5 सेंटीमीटर से अधिक है, तो भी इसको आयुर्वेदिक एवं पचंकर्मा चिकित्सा द्वारा जड़ से खत्म कर दिया जाता है। अंडाशय में गाँठ क्यों बनती है ? - (Ovarian Cyst In Hindi) आजकल जिस तरह का जीवन लोग जी रहे हैं उसमे हज़ार तरह की बिमारियों का होना आम बात हो गयी है लेकिन Ovarian Cyst उनमे से एक सामान्य बीमारी है जो महिलाओं में पायी जाती है। यह महिलाओं की ओवरी से जुड़ी...